फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Stars: 2024 में नहीं चली इन बड़े सितारों की फिल्में, सूची में दक्षिण भारत के दिग्गज भी शामिल

Fri, 22 Nov 2024 07:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय सिनेमा में इस साल बड़े सितारों की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी असफलता का सामना किया है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, जूनियर एनटीआर और अन्य दिग्गजों की फिल्में बड़े बजट के बावजूद उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 8
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
इस साल भारतीय सिनेमा में कई बड़े सितारों की फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही हैं। बड़े बजट, जमकर प्रचार और दमदार स्टार पावर के बावजूद यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। आइए जानते हैं उन प्रमुख सितारों और उनकी फिल्मों के बारे में, जो इस साल नाकाम साबित हुए।
विज्ञापन

2 of 8
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास जादू नहीं चला सकी। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था और अब तक यह अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। इससे पहले अजय देवगन की 'मैदान' और 'औरों में कहां दम था' भी फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 8
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
जूनियर एनटीआर
'आरआरआर' में शानदार प्रदर्शन करने वाले जूनियर एनटीआर इस साल 'देवरा पार्ट वन' में नजर आए, लेकिन यह फिल्म भी बड़े बजट के बावजूद दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। शिवा कोरताला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये था, लेकिन, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बहुत ही मामूली रहा। फिल्म ने टिकट खिड़की पर केवल 292.01 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया।

4 of 8
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @ amitabhbachchan
रजनीकांत
रजनीकांत की फिल्म 'वैट्टैयन' को लेकर सिनेमाघरों में भारी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 160 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने कुल 146.81 करोड़ रुपये ही कमाए, जो कि इसके बजट के मुकाबले बेहद कम हैं।
विज्ञापन

5 of 8
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हासन
कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' का बजट 250 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने केवल 81.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसकी लागत के मुकाबले बहुत कम है। शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। अब इस फिल्म के तीसरे भाग को बड़े पर्दे पर रिलीज करने को लेकर निर्माता असमंजस में हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्में 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सरफिरा' भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रहीं। 'बड़े मियां छोटे मियां' का बजट 350 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने केवल 65.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सरफिरा का बजट 80 करोड़ रुपये था और इसकी कुल कमाई 24.85 करोड़ रुपये रही, जो कि इस फिल्म के बजट के मुकाबले बेहद कम है। इसके अलावा उनकी फिल्म खेल खेल में भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन

7 of 8
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
सूर्या
सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' का बजट 350 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने अब तक केवल 64.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही है, जिससे इस साल के बड़े बजट की असफल फिल्मों में इसका नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

8 of 8
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' को 250 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत की तुलना में असफल रही। इसने कुल 212.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो फिल्म के बजट के हिसाब से कम है। इस फिल्म के बाद ऋतिक जल्द ही 'वॉर' में दिखाई देंगे।
Nayanthara: भीड़ में नयनतारा और विग्नेश को नहीं पहचान पाए लोग, आधे घंटे तक कतार में खड़ा रहा कपल; वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें