फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुंवारे' सलमान खान ने फैंस को दी चौंकाने वाली खबर, बोले-अगले दो साल में बनूंगा बाप

Mon, 25 Sep 2017 07:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान बनेंगे पिता - फोटो : Women Exclusive
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अगले 2 से 3 सालों में पिता बन जाएंगे। ये उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस बात का इशारा खुद सलमान खान ने किया है। आगे जानें, सलमान खान ने क्यों दिया ये बयान...
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान ने कहा है कि उनकी उम्र बढ़ती जा रही है। वो 52 साल के हो चुके हैं। ऐसे में अभी भले ही उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है, पर जब उनका बच्चा 20 साल का होगा, तबतक काफी देर हो चुकी होगी। सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर भी बात की...
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने इशारा किया है कि वो बाप तो बनेंगे, पर उसकी मां ढूंढने नहीं जाएंगे। जी हां, सलमान खान की प्लानिंग सेरोगेसी के जरिए पिता बनने की है। आगे जानें, इंडस्ट्री में पहले भी हैं बिना पत्नी के पिता...
 

4 of 5
salman khan
बॉलीवुड में तुषार कपूर(2016) और करन जौहर(2017) पहले से सेरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं। करन जौहर के जुड़वा बच्चे हैं। ऐसे में सलमान खान ने भी सेरोगेसी के जरिए पिता बनने का फैसला किया है। आगे जानें, बढ़ती उम्र को लेकर सलमान खान ने क्या जवाब दिया...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
सलमान खान ने कहा कि मैं 50 से ज्यादा साल का हो चुका हूं। वैसे भी, मेरे माता-पिता मेरे बच्चों को देखना चाहते हैं। वैसे, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ फिर से उनका साथ देंगी। दोनों मूल फिल्म 'एक था टाइगर' में भी साथ थे। यही नहीं, सलमान के पास अगले साल ईद तक तो बिल्कुल भी फुरसत नहीं है, क्योंकि ईद पर जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'रेस 3' उसी समय रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें