फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों को मिला तोहफा, 2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

Tue, 03 Jan 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
साल 2016 में 'दंगल', 'सुल्तान', 'रुस्तम' और 'धोनी' जैसी कई बेहतरीन फिल्में देखने को मिलीं लेकिन कमाई के लिहाज से ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा। लेकिन अब नजर साल 2017 पर है जिसमें कई धमाकेदार फिल्में देखने को मिलने वाली हैं। इस साल त्योहारों के अलावा खास मौकों पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस नए साल में आने वाली फिल्मों पर जो तोड़ सकती हैं कमाई के रिकॉर्ड।
विज्ञापन

2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

2 of 10
साल के शुरुआती महीने में जो दो सबसे बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं वो हैं शाहरुख खान की 'रईस' और ऋतिक रोशन-राकेश रोशन की 'काबिल'। दोनों ही फिल्में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। लंबा चौड़ा वीकेंड होता है और इस बार इसे भुनाने के लिए शाहरुख और ऋतिक एक-दूसरे के सामने हैं। अब इस टकराव से दोनों फिल्मों के बिजनेस पर क्या असर पड़ेगा ये तो पता नहीं पर लोगों को दो अच्छी फिल्में देखने को मिलने वाली हैं। 'रईस' में शाहरुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हैं वहीं 'काबिल' में ऋतिक के साथ यामी गौतम नजर आएंगी।
विज्ञापन

2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

3 of 10
शाहरुख की एक और फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। शाहरुख और अनुष्का साथ में पहले भी साथ काम कर चुके हैं लेकिन ये पहली बार है जब ये दोनों इम्तियाज अली के साथ काम करने जा रहे हैं।

2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

4 of 10
जहां इस बार गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी पर शाहरुख और ऋतिक का पूरी तरह से कब्जा हैं वहीं हमेशा की तरह ईद पर सलमान खान ने अपने फैंस को तोहफा देने का मन बनाया हुआ है। इस दौरान वो अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को रिलीज करेंगे जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। कबीर खान के साथ सलमान की अब तक आई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं और खूब कमाई भी की है ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि सलमान और कबीर खान की ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
विज्ञापन

2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

5 of 10
- फोटो : self
इसके अलावा सलमान की एक और फिल्म 'टाईगर जिंदा है' इस साल रिलीज होगी। आमतौर पर आमिर क्रिसमस के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं लेकिन इस बार ये तारीख सलमान की है। 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'टाईगर जिंदा है' में फिर से उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ से साथ नजर आएगी।
विज्ञापन

2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

6 of 10
'बाहुबली 2' भी इस साल रिलीज होगी। लोगों को इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का पहला भाग खूब हिट और कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए और उम्मीद जताई जा रही है कि एस एस राजामौली की ये फिल्म भी ना सिर्फ लोगों को पसंद आएगी बल्कि कमाई के नए रिकॉर्ड कायम करेगी।
विज्ञापन

2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

7 of 10
एक तरफ जहां शाहरुख और सलमान जैसे खान सुपरस्टार अपनी दो-दो रिलीज के लिए तैयार वहीं अक्षय कुमार इस नए साल में अपनी कई फिल्में लेकर आ रहे हैं। इस साल अक्षय की तीन फिल्में आ रही हैं। स्वतंत्रता दिवस पर 'क्रैक', 10 फरवरी को 'जॉली एलएलबी 2' और रजनीकांत के साथ '2.0' जो 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

8 of 10
इस साल की बड़ी रिलीज में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' भी शामिल है। फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा शाहिद कपूर भी नजर आएंगे। 'पद्मावती' 17 नवंबर को रिलीज होगी और लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

9 of 10
इन फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्में हैं जो इस नए साल में कमाई के नए आयाम रच सकती हैं और लोगों को भी पसंद आएंगी। इनमें विशाल भारद्वाज की 'रंगून' है जिसमें शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रानौत हैं। पहली बार ये तीनों किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2017 में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

10 of 10
इसके अलावा अजय देवगन की 'बादशाहो' है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन, मिलन लूथरिया और इमरान हाशमी गैंग 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई' जैसी हिट फिल्म के बाद फिर से वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें