फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: जब शिवाशीष ने सोमी को कहा चांटा मार दूंगा, दंग रह गए कंटेस्टेंट

Tue, 18 Sep 2018 06:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिवाशीष
बिग बॉस को घर को लड़ाई- झगड़ा न हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं हैं। जी हां शो के पहले ही दिन लोग एक-दूसरे को हराने की प्लानिंग बनाते हुए दिखाई दिए। वहीं शिवाशीष और सोमी खान ने पहले ही दिन एक- दूसरे के साथ लड़ने की प्लानिंग की। आपको बता दें कि शिवाशीष और सोमी खान बिग बॉस घर के गार्डन एरिया में बैठे थे। सोमी खान बातों ही बातों शिवाशीष से कहती हैं कि घर में वह बहुत बोर हो रही हैं क्यों न झूठ में एक-दूसरे के साथ लड़ा जाए।
विज्ञापन

2 of 4
शिवाशीष
शिवाशीष सोमी की इस बात पर अपनी हामी दे देते हैं। दोनों घर के लिविंग एरिया में जाते हैं और प्लान की तहत शिवाशीष अपनी चप्पलें गलत जगह फेंक देते हैं। दोनों प्लान के तहत आपस में एक-दूसरे से लड़ने लगते हैं। वहीं शिवाशीष सोमी से यह भी कह देते हैं कि चांटा एक ही हाथ से गाल पर पड़ता है। साथ बैठे घर वाले दोनों का फाइट को शांत कराते हैं। लेकिन जब उनके इस नकली फाइट के बारे में पता चलता है तो वह इन दोनों को मजाक बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सौरभ
बिग बॉस के सीजन 12 के शुरू होते ही पहले ही दिन से कंटेस्टेंस शिवाशीष मिश्रा सोशल मीडिया सुर्खियो में हैं। शिवाशीष ने अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर घर पर आने से पहले शेयर की हैं। इसमें वो किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों से साफ लग रहा है कि वह बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

4 of 4
shivashish mishra
शो में आयी सबसे दिलचस्प जोड़ियों में शिवाशीष मिश्रा और सौरभ की भी एक जोड़ी है। दोनों एक ही पृष्ठभूमि मध्यप्रदेश से आते हैं। शिवाशीष पेशे से एक बिजनेसमैन तो वहीं सौरभ एक किसान हैं। जहां शिवाशीष को मॉर्डन और हाई प्रोफाइल लाइफ में रहना पसंद है तो वहीं सौरभ देसी अंदाज में रहना पसंद करते हैं। शो में आते ही शिवाशीष मिश्रा और सौरभ की जोड़ी टीवी एक्टर करणवीर बोहरा पर भारी पड़ी थी।
 
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें