बिग बॉस 12 के घर में इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्रियों ने अपना कब्जा बनाए रखा। बता दें कि इस हफ्ते घर में सबसे बड़ा झटका श्रीसंथ और दीपिका को लगा है। इस हफ्ते 'वीकेंड के वार' का पहला ऐपिसोड धमाकेदार रहा। 'वीकेंड के वार' में सलमान खान ने श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, शिवाशीष और दीपिका कक्कड़ की जमकर क्लास लगाई। साथ ही सलमान ने सभी को गेम के रूल एक बार फिर साफ साफ समझाएं। सलमान ने प्रतियोगियों से यहां तक कह डला कि सभी अपनी सीमाओं में रहकर खेलें नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 5
TV Show
दीपिका जब से बिग बॉस 12 के घर में आई हैं। तब से दीपिका किचन पर अपना कब्जा बनाए हुए थी, लेकिन इस वीकेंड दीपिका से किचन में जाने का अधिकार छीन लिया है। घरवालों का मानना था कि दीपिका शो में टीआरपी बटोरने के लिए किचन का इस्तेमाल कर रही हैं, जिसके चलते बिगबॉस ने दीपिका और वाइल्ड कार्ड एंट्री मेघा के बीच एक कुकरी कॉम्पटीशन रखा।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss
- फोटो : voot
कॉम्पटिशन में बनाया हुआ खाना सभी घरवालों को टेस्ट करना था। साथ ही अच्छा खाना बनाने वाले को इस प्रतियोगिता का विजेता चुनना था। बिग बॉस ने खाना बनाने के लिए एक निश्चित समय सीमा भी रखी थी। बता दें प्रतियोगिता में ज्यादातर घरवालों ने मेघा के बनाए हुए खाने को पसंद किया। इस प्रतियोगिता के बाद इस हफ्ते दीपिका घर की किचन पर अपना राज नहीं जमा पाएंगी।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : self
वीकेंड के वार में सलमान से सभी घरवालों के बताया कि उन्हें किस तरह की ड्यूटियां करनी चाहिए, जिसके लिए एक पोलिंग कराई गई थी। पोलिंग से जुड़े दर्शकों ने दीपिका को टॉयलेट साफ करने की ड्यूटी के लिए चुना है। वीकेंड के वार में सलमान खान ने दीपिका की जमकर खिल्ली उड़ाई। साथ ही दीपिका को इस हफ्ते के लिए टॉयलेट साफ करने का काम भी दे दिया गया है।
बिग बॉस 12 में गईं दीपिका के लिए पति शोएब ने डाली भावुक पोस्ट, नए शो का ऐलान
दीपिका हमेशा श्रीसंथ के आसपास घूमती नजर आती हैं। वहीं श्रीसंथ को कई बार दीपिका के विरोध में बोलते हुए सुना भी गया। इस टास्क के दौरान भी श्रीसंथ ने दीपिका के बनाए खाने को वोट नहीं दिया। बहरहाल देखना यह होगा कि आने वाला हफ्ता दीपिका के लिए आसान होता या मुसीबतों भरा। वैसे भी अनूप जलोटा के घर से बेघर होने से खेल और रोमांचक हो गया है।