फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन बढ़ाने के लिए मेकर्स का नया प्लान, अमिताभ बच्चन की फिल्म इस देश में भी होगी रिलीज

Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' में अपने किरदार को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बिग बी के फैंस को यह बात जानकर खुशी होगी कि उनके सुपर स्टार की यह फिल्म 4 मई को भारत के साथ रूस में भी एक ही दिन रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
इस फिल्म में अमिताभ 102 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो कि एक 75 साल के एक व्यक्ति के पिता हैं। उनके बेटे का किरदार अक्सर विवादों से घिरे रहने वाले ऋषि कपूर ने निभाया है। हाल ही में फिल्म की रिलीजिंग की जानकारी देते हुए ऋषि कपूर ने एक ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर ने ट्वीट में लिखा, हमारी फिल्म रूस में भी 4 मई को ही रिलीज की जाएगी। आप सब मजा लीजिए। बता दें, 27 साल बाद अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। हाल ही में बिग बी ने अपनी आने फिल्म '102 नॉट आउट' के बारे में फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि डायरेक्टर उमेश शुक्ला और लेखक सैम्य डोशी ने जब मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई तो मैं बहुत उत्साहित हुआ।

4 of 5
बिग बी ने कहा, 'मैंने इस किरदार को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की और आखिरकार अंत में यह हो ही गया। ऋषि कपूर से जब बिग बी के साथ 27 साल बाद एक साथ काम करने के अनुभव को लेकर बात की गई तो उनका कहना था कि बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करके उन्हें बड़ा मजा आया। उन्होंने कहा, हमने इससे पहले कई हिट फिल्में साथ में की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म '102 नॉट आउट' के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा, 27 साल बाद फिर साथ काम करने का मतलब यह नहीं है कि हम पैदा होते ही अलग हो गए थे और 27 साल बाद फिर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें