देसी ओटीटी जी5 पर भारतीय सिनेमा की पहली स्टंट वूमन रेशमा पठान की बायोपिक शोले गर्ल से मशहूर हुईं अभिनेत्री बिदिता बाग इन दिनों अपनी अगली फिल्म के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते से झारखंड की राजधानी रांची में शुरू हो रही है और उससे पहले यहां मुंबई में फिल्म के सारे कलाकार दिन रात इसके सीन्स की रिहर्सल में जुटे हुए हैं।
फौजी कॉलिंग नाम की इस फिल्म में बिदिता बाग की जोड़ी शरमन जोशी के साथ बनी हैं और फिल्म में बिदिता को कुछ ऐसे सीन्स भी करने हैं जिनमें बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। खुद को रांची के मौसम के हिसाब से तैयार करने के लिए बिदिता और उनकी टीम पिछले 15 दिन से लगातार 12 घंटे मुंबई में रिहर्सल कर रही है।