फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिंदास बिदिता की बहार, बाउमा और निरबान के बारे में साझा किए खास एहसास

Thu, 17 Oct 2019 11:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bidita Bag - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) की गोल्डन जुबली गोवा में इस साल धूमधाम से मनाई जाने वाली है। फिल्म फेस्टिवल में शामिल फिल्मों की फेहरिस्त जैसे जैसे बाहर आ रही है, फिल्म कलाकार इनके बारे में खुलकर बातें भी करने लगे हैं। इस साल जी5 की वेब फिल्म शोले गर्ल से खूब वाहवाही लूटने वाली अभिनेत्री बिदिता बाग की इस साल दो फिल्में फेस्टिवल में शामिल हैं, बाउमा और निरबान।
विज्ञापन

2 of 4
Bidita Bag - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बाउमा फिल्म समीक्षकों द्वारा सराही गई लघु फिल्म है, जिसकी कहानी एक रहस्यमयी पत्नी के बारे में है, वहीं निरबान एक आध्यात्मिक यात्रा की बात करती है। बिदिता कहती हैं, “इस साल फेस्टिवल में मेरी दो फिल्मों का चयन किया गया है। एक कलाकार के लिए बॉक्स ऑफिस की सफलता जितनी मायने रखती है उतना ही महत्व प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों फिल्मों के चयन से भी होता है। ऐसे महोत्सव कंटेंट आधारित फिल्मों की मांग बढ़ाते हैं। जिससे अच्छी स्क्रिप्ट्स पर फिल्म बनाने को प्रोत्साहन मिलता है। मैं अपनी दोनों ही फिल्मों में पूरी तरह से अलग किरदार निभा रही हूं।”
विज्ञापन

3 of 4
Bidita Bag - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दिग्गज कलाकार राखी गुलजार भी फिल्म निरबान का हिस्सा हैं। वह लंबे समय बाद स्क्रीन पर नजर आएंगी। राखी के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए बिदिता बताती हैं, “राखी गुलजार जैसी दिग्गज अदाकारा के साथ काम करने का बहुत ही शानदार अनुभव रहा। वह चलती फिरती एक्टिंग स्कूल हैं। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।” बिदिता बाग को हिंदी सिनेमा में शोहरत बाबू मोशाय बंदूकबाज से मिली थी, जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आईं।
विज्ञापन

4 of 4
Bidita Bag - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गौरतलब है कि इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 1952 में हुई थी। साल 2003 तक इस फेस्टिवल का आयोजन देश के अलग-अलग शहरों में हुआ। लेकिन साल 2004 से हर साल इसका आयोजन गोवा में होता है। जहां दुनिया भर की सराही गई कुछ चुंनिदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें