फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन कुमार के जन्मदिन पर बेटे भूषण ने उन्हें किया याद, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे दिए रिएक्शन

Tue, 05 May 2020 05:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
म्यूजिक कंपनी टी सीरीज की स्थापना करने वाले गुलशन कुमार का आज जन्मदिन है। टी सीरीज की गिनती देश के बड़े म्यूजिक कंपनी में से होती है। गुलशन कुमार अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में उनके बेटे भूषण कुमार ने अपने पिता को याद किया है। भूषण कुमार ने ट्वीट किया कि 'हैप्पी बर्थडे पापा, मैं आपके सपनों का हिस्सा बनने के लिए धन्य महसूस करता हूं। मुझे आशा है कि मैं आपको गौरवान्वित कर रहा हूं। आप थे, आप हैं और हमेशा रहेंगे हमारे दिलों में, दिमाग में, समारोहों और प्रार्थनाओं में। मैं आपसे प्यार करता हूं।'
विज्ञापन

2 of 5
गुलशन कुमार - फोटो : Social Media
भूषण कुमार के इस ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां कुछ यूजर्स ने गुलशन कुमार को याद किया है वहीं कुछ ने भूषण कुमार को रीमिक्स गानों के लिए जिम्मेदार भी ठहराया। एक यूजर ने लिखा- 'आज गुलशन जी का जन्मदिन है। बेहद सहज व्यक्तित्व के धनी। उनकी यादों को मैंने हमेशा संजोया है। मेरी बरात में शामिल होकर फरीदाबाद के गांव में पहुंचे थे। दिल की गहराइयों से उनको नमन।'
विज्ञापन

3 of 5
gulshan kumar
एक अन्य ने लिखा- 'भूषण जी, गुलशन जी को हम भी दुआ में याद करते हैं। भगवान ने उन्हें बहुत जल्दी बुला लिया। वो जहां भी होंगे खुश होंगे आपके काम को देखकर।'

4 of 5
भूषण कुमार - फोटो : फाइल
वहीं एक यूजर ने रीमिक्स गानों पर सवाल उठाते हुए लिखा कि 'क्या गुलशन जी ने पुराने गानों का रीमेक बनाया? क्या वो रीमेक पसंद करते?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhushan kumar - फोटो : file
एक यूजर ने कहा कि 'अगर रीमिक्स गाने बंद कर देंगे तो जरूर गर्व महसूस करेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें