फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिका चावला से लेकर बिग बॉस तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें जिन पर दिनभर रहेगी नजर

Tue, 21 Aug 2018 10:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhumika Chawla
भूमिका चावला का आज है जन्मदिन
भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 में दिल्ली में हुआ था। आर्मी परिवार में जन्मीं भूमिका ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली में की, जिसके बाद वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए 1997 में मुंबई आ गईं। सादगी भरी खूबसूरती से एक्ट्रेस भूमिका चावला ने सलमान खान के साथ 2003 में फिल्म 'तेरे नाम' से डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। पहली हिट के बाद हालांकि भूमिका बॉलीवुड में कुछ खास नाम नहीं कर पाईं जिसके बाद उन्होंने साउथ की इंडस्ट्री की ओर रुख किया। 

पढ़ें- सलमान की इस हीरोइन ने योग टीचर संग लिए थे सात फेरे, 15 साल बाद दिखने लगीं ऐसे
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and nick - फोटो : pti
प्रियंका के लिए निक ने गाया गाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक से सगाई करने के बाद मुंबई में स्थिति अनाथालय गई थीं। प्रियंका के साथ निक का परिवार भी था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने डांस किया तो वहीं निक भी उनके लिए गुनगुनाते हुए नजर आए। निक के गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पढ़ेें: - VIDEO: 'भारत' के हो चुके हैं निक, प्रियंका के डांस के जवाब में गाना गाया, फिर जो हुआ खुद ही देख लें
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
बिग बॉस में इस बार होगा सबसे बड़ा बदलाव
रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 सितंबर से वापसी करने जा रहा है। यह शो का 12वां सीजन होगा। आम तौर पर यह शो अक्टूबर में शुरू होता है लेकिन इस बार इसे एक महीने पहले शुरू किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार होस्ट सलमान खान घरवालों से टीवी के जरिए बात नहीं करेंगे। अब तक के सीजन्स में दबंग खान कंटेस्टेंट्स से एक टीवी के जरिए जुड़े रहते थे और हफ्ते में दो दिन वह घर के सदस्यों की क्लास लेते थे। इस बार इस कॉन्सेप्ट को थोड़ा बदला जा रहा है। 

4 of 5
Bharat
'भारत' की शूटिंग के बीच जमकर मस्ती कर रहे सलमान
सलमान खान इन दिनों फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग माल्टा में चल रही है। सुपरस्टार सलमान खान और बाकी क्रू काम के अलावा बाकी वक्त में जमकर मस्ती कर रहे हैं।  फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री और बाकी लोगों ने शूटिंग के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें सलमान खान शूटिंग के बीच जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar
फॉलोअर्स की संख्या बढ़ते ही अक्षय को मिला सम्मान
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन हो गई है। अक्षय कुमार हिंदी सिनेमाजगत के पहले ऐसे एक्टर हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन है। इस मौके पर अक्षय को इंस्टाग्राम की तरफ से एक मोमेंटो तोहफे के तौर पर दिया गया है। इस मोमेंटो की तस्वीर अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें