Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar
- फोटो : Social Media
दम लगाके हईशा की कामयाबी के बाद तीन साल में चार हिट फिल्में दे चुकीं भूमि पेडनेकर इस दौर की सबसे व्यस्त अभिनेत्री हैं। उनकी फिल्म सांड की आंख की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बाला का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा डॉली, किट्टी और वो चमकते सितारे में भी उनका दमदार रोल है। करण जौहर की भूत फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म द हॉन्टेड शिप में वह विकी कौशल के साथ हैं और इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ भूमि लखनऊ में शूट कर रही हैं फिल्म पति पत्नी और वो।