फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम की तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, यूजर ने कहा- 'सबको अटेंशन चाहिए'

Thu, 18 Jul 2019 02:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar - फोटो : file photo
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म दम लगाके हईशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म के लिए उन्होंने 32 किलो वजन बढ़ाया था। जिसके बाद भूमि ने अपने आपको पूरी तरह से फिट कर लिया। वो अक्सर वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब भूमि ने जिम से एक ऐसी तस्वीर शेयर की है कि उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर शेयर करते हुए भूमि ने कैप्शन में लिखा कि- 'मानसिक शांति।' भूमि की ये तस्वीर उनके कई फैंस को रास नहीं आई। कुछ यूजर्स ने उनकी सरलता को लेकर दुहाई दी तो कुछ ने उन्हें सलाह दे डाली। एक यूजर ने लिखा कि 'मानसिक शांति अंदर से आती है, इस तरह इंस्टाग्राम पर शो ऑफ करके नहीं।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा कि 'सबको मीडिया अटेंशन चाहिए।' वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'आप दिखाना क्या चाहती हो?'

4 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
भूमि पेडनेकर 18 जुलाई को 30 साल की हो गई हैं। भूमि ने अपने बर्थडे पर इस बार किसी तरह के जश्न का आयोजन न करके इस दिन अपनी अगली फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग जारी रखने का एलान किया। भूमि के इस फैसले को देखते हुए उनकी मां और बहन ने उनका जन्मदिन लखनऊ में ही मनाने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar - फोटो : Social Media
दम लगाके हईशा की कामयाबी के बाद तीन साल में चार हिट फिल्में दे चुकीं भूमि पेडनेकर इस दौर की सबसे व्यस्त अभिनेत्री हैं। उनकी फिल्म सांड की आंख की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बाला का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा डॉली, किट्टी और वो चमकते सितारे में भी उनका दमदार रोल है। करण जौहर की भूत फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म द हॉन्टेड शिप में वह विकी कौशल के साथ हैं और इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ भूमि लखनऊ में शूट कर रही हैं फिल्म पति पत्नी और वो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें