Bhumi Pednekar, Samiksha Pednekar
- फोटो : सोशल मीडिया
पेशेवर वकील होने के साथ-साथ समीक्षा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी अच्छी पहचान बनाई है। वह ब्रांड और एड फिल्मों का हिस्सा हैं। दोनों बहनें लगभग एक जैसी दिखती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इनकी शक्ल एक-दूसरे इतनी ज्यादा मिलती है कि लोग इन्हें जुड़वा बहनें समझ बैठते हैं। हालांकि, सच तो यह है कि भूमि और समीक्षा जुड़वा नहीं हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला है। समीक्षा अपनी बहन भूमि से तीन साल छोटी हैं। फैंस इंतजार में हैं कि समीक्षा कब बॉलीवुड में दस्तक देंगी। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल समीक्षा का बॉलवुड में आने का कोई इरादा नहीं है, वह मॉडलिंग की दुनिया में ही खुश हैं।