भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि के पास इन दिनों अच्छी फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है। कुछ नई फिल्मों की घोषणा भी जल्द ही होने वाली है। ‘बधाई दो’ और ‘मिस्टर लेले’ जैसी फिल्मों में काम कर रही भूमि ने ‘सोन चिड़िया’, ‘दम लगा के हईशा’, ‘बाला’, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है और इस पर उन्हें गर्व भी है। वह कहती हैं, “मैं ऐसे समय में एक्टर बनी हूं जब कंटेंट ने सिनेमा के दूसरे सभी पहलुओं को पीछे छोड़ दिया है। सिनेमा की भाषा बदल रही है। उस बदलाव का सक्रिय हिस्सा रहने की वजह से मैं अपने आप को खुशकिस्मत मानती हूं। अपने निभाए किरदारों के जरिये मुझे ऐसा करने का बड़ा अवसर मिला।”