फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के पति निक को डेट करना चाहती हैं अक्षय कुमार की हीरोइन, करण जौहर के सामने बताया सच

Mon, 28 Jan 2019 07:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka bhumi - फोटो : twitter
करण जौहर के चैट शो में कई सेलिब्रिटीज दिल खोलकर बात कर चुके हैं। इस बार करण की मेहमान भूमि पेडनेकर और 'स्त्री' फिल्म एक्टर राजकुमार राव पहुंचे। शो के दौरान इन दोनों स्टार्स ने कई खुलासे किए। इस दौरान भूमि पेडनेकर ने ऐसी बात बोल दी जिसे जानकर प्रियंका चोपड़ा को बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Bhumi Pednekar Rajkumar Rao - फोटो : twitter
शो में करण जौहर ने इन दोनों स्टार्स से सवाल किए जिसका जवाब दोनों ने बड़ी बेबाकी से दिया। 'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने भूमि पेडनेकर से पूछा कि वह किस एक्ट्रेस के पति को डेट करना चाहती हैं। इसका जवाब देते हुए भूमि ने कहा- 'मैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को डेट करना चाहूंगी। वह बहुत अच्छे हैं। उनका गाना सुनते ही मैं बड़ी हुई हूं। वह बहुत ज्यादा क्यूट हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Bhumi Pednekar Rajkumar Rao - फोटो : twitter
भूमि पेडनेकर से यह सवाल पूछने से पहले करण जौहर ने कई और सवाल किए थे। करण ने राजकुमार राव से शो के दौरान पूछा था कि वह किस एक्ट्रेस को डेट करना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में राजकुमार राव ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया तो वहीं भूमि पेडनेकर ने कहा कि वह अनुष्का शर्मा के पति को डेट करना चाहती हैं। 


 

4 of 5
Bhumi Pednekar Rajkumar Rao - फोटो : twitter
भूमि पेडनेकर आखिरी बार 'पैडमैन' फिल्म में नजर आई थीं। जल्द ही भूमि की फिल्म 'सोनचिड़िया' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भूमि के साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होगी। राजकुमार राव की बात करें तो वह आखिरी बार 'स्त्री' फिल्म में नजर आए थे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stree - फोटो : file photo
'स्त्री' फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। फिलहाल राजकुमार राव कंगना रनौत के साथ 'मेंटल है क्या' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म के कई पोस्टर्स आ चुके हैं जिसे काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें