फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि ने बताया अपनी खुशी का राज, आयुष्मान, कार्तिक व विकी कौशल के साथ मिले ड्रीम रोल

Thu, 06 Jun 2019 01:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
भूमि पेडनेकर के सितारे इन दिनों काफी बुलंदी पर हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म टॉयलेट में उम्दा अभिनय करने के बाद भूमि के पास कई फिल्मों की लाइन लग गई है। आयुष्मान खुराना के साथ दम लगा के हईशा और शुभ मंगल सावधान जैसी लगातार दो हिट फिल्में करने के बाद भूमि एक बार फिर आयुष्मान के साथ फिल्म बाला में काम कर रही है। इसके अलावा भूमि विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन के साथ भी नजर आने वाली हैं। अपने फेवरिट हीरोज के साथ ये फिल्में पाकर भूमि इन दिनों काफी खुश हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
भूमि ने हाल ही में इन दोनों अभिनेताओं के साथ दो अलग अलग फिल्में साइन की है। आयुष्मान के साथ काम करने को लेकर भूमि कहती हैं, "मैंने और आयुष्मान ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया है। इस दौरान हमारे बीच ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री और दोस्ती बहुत अच्छी रही। आयुष्मान के साथ मेरी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।" 
विज्ञापन

3 of 4
Kartik Aryan, Ananya Pandey and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन के साथ काम करने पर खुशी व्यक्त करती हुए भूमि ने कहा, "मैं इन दोनों के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया है और अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा में एक अलग छाप छोड़ी है। मैं इन दोनों के साथ अलग अलग तरह के किरदार निभा रहीं हूं जिससे दर्शकों को इन फिल्मों में मेरे अलग अलग रूप दिखाई दे। एक अदाकारा के तौर मैं मुझे मिलने वाली फिल्मों से बहुत खुश हूं, मैं हमेशा से ही इसी तरह के किरदार निभाना चाहती थी। आयुष्मान, विक्की और कार्तिक जैसे अभिनेताओं के साथ बड़े पर्दे पर काम करना एक शानदार अनुभव होगा।” 
विज्ञापन

4 of 4
bhumi pednekar, taapsee pannu
भूमि इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बाला की शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा सांड की आंख, डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे और पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें