Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar
- फोटो : Social Media
इस दौरान भूमि ने सिर्फ प्रोडक्शन क्रू से बातचीत की। रिपोर्ट के मुताबिक भूमि शूटिंग से पहले ऐसा ही करती हैं। यह पहली बार होगा जब भूमि पेडनेकर किसी फिल्म के लिए कोई अलग लुक नहीं अपनाने जा रही हैं बल्कि वह निजी जिंदगी में जैसी बोल्ड और बिंदास हैं, वैसी ही इस फिल्म में भी नजर आएंगी। भूमि कहती हैं, ‘पति पत्नी और वो एक क्रैकिंग स्क्रिप्ट है! ये फ्रेश है और मजेदार है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका कंटेंट बहुत अच्छा है। ये ऐसी फिल्म है जिसे आज के दर्शक देखना चाहते हैं।