फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर ने मारा सबसे लंबा सिक्सर, एक साथ 6 फिल्मों में कर रहीं काम

Thu, 09 May 2019 11:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकीं भूमि पेडनेकर ने साल 2019 का सिक्सर मार दिया है। जी हां, हिंदी सिनेमा की वह इकलौती अभिनेत्री हैं जो एक साथ छह बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bhumi pednekar
अपनी पहली ही फिल्म 'दम लगा के हइशा' से लोगों का ध्यान खींचने वाली भूमि पेडनेकर ने अब तक के अपने सारे किरदारों पर खूब जमकर मेहनत की है। दम लगा के हइशा के लिए अपना वजन कई किलो बढ़ाने वाली भूमि ने टॉयलेट एक प्रेम कथा के किरदार के लिए इसका उलट किया और खूब वजन घटाया। 
विज्ञापन

3 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में घरेलू नौकरानी के किरदार के लिए उन्होंने इन लोगों के साथ वक्त बिताया और सोन चिड़िया की शूटिंग से पहले अज्ञातवास पर गईं।
भूमि पेडनेकर की अपने किरदारों के लिए की गई ये मेहनत रंग लाने लगी है। वह इकलौती अभिनेत्री हैं जो हिंदी सिनेमा में एक साथ छह फिल्मों पर काम कर रही हैं और इन सभी फिल्मों में उनके किरदार एक दूसरे से बिल्कुल जुदा हैं।

4 of 5
bhumi pednekar,
फिल्म बाला जहां एक सामाजिक व्यंग्य है वहीं डॉली, किटी और वो चमकते सितारे आज की महिलाओं के सपनों और आकांक्षाओं की बात करती है। फिल्म सांड़ की आंख में वह एक असल जिंदगी से प्रेरित किरदार कर रही हैं, विकी कौशल के साथ बन रही हॉरर फिल्म उनके पास है, वहीं पति पत्नी और वो में उनका किरदार दर्शकों को बहुत हंसाने वाला है। और, इस सोने पर सुहागा के तौर पर उनके पास है करण जौहर की अगली फिल्म तख्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhumi pednekar
भूमि कहती हैं, ‘इतने मशहूर निर्माताओं ने मुझे अपनी फिल्म में काम दिया, इसके लिए मैं इन सबकी आभारी हूं। लेकिन, साथ ही इन फिल्मों ने मुझे खुद को साबित करने के अलग अलग मौके भी दिए हैं। सिनेमा में मेरी यात्रा किसी इंद्रधनुष की तरह आगे बढ़ रही है। इतने अलग अलग रंग किसी कलाकार के कैनवस पर कम ही खिलते हैं और मैं पूरी कोशिश कर रही हूं कि अपने अभिनय के विविध आयाम मैं दर्शकों के सामने पेश कर सकूं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें