दम लगा के हईशा, टॉयलेट-एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में अभिनय का कमाल दिखा चुकी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फोर्ब्स इंडिया की '30 अंडर 30' की सूची में जगह बनाई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Bhumi Pednekar
आपको बता दें कि फोर्ब्स इंडिया ने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 30 साल से कम उम्र के युवाओं की सूची जारी की है। '30 अंडर 30' की लिस्ट में अपना नाम देखकर भूमि ने फोर्ब्स इंडिया का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
3 of 4
bhumi pednekar
भूमि ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'फोर्ब्स इंडिया इस सम्मान के लिए शुक्रिया। वास्तव में ऐसे अद्भुत लोगों के साथ इस सूची का एक हिस्सा बनना खास है।'
भूमि के अलावा इस सूची में विक्की कौशल, मिथिला पालकर और गायक जुबिन नौटियाल भी शामिल हैं। भूमि पेडनेकर ने अपने दमदार अभिनय से बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। भूमि ने 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2017 में 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'शुभ मंगल सावधान' फिल्मों के जरिए भी खूब चर्चाएं बटोरीं।