फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः 24 घंटों में दो करीबियों को खो चुकी हैं भूमि पेडनेकर, अब मौसी की मदद की लगाई गुहार

Mon, 03 May 2021 07:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram
कोरोना वायरस के चलते देश में अब तक भारी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। क्या आम क्या खास हर कोई आए दिन अपने किसी करीबी को खुद से दूर जाता देख रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस बीमारी से अछूते नहीं है। हाल ही में भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी मौसी के लिए मदद की गुहर लगाई।
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'दिन और मुश्किल होता जा रहा है। मुझे दिल्ली एनसीआर में अपनी मौसी के लिए एक वेंटीलेटर की जरूरत है। वो आईसीयू में हैं, लेकिन उन्हें शिफ्ट करने की जरूरत हैं। यदि कोई कुछ जानता हो तो प्लीज मुझे डायरेक्ट मैसेज करें'। भूमि के इस ट्वीट के बाद उन्हें मदद भी मिल गई और उन्होंने इसका शुक्रिया अदा किया। भूमि ने लिखा, 'आप सभी को मेरी तरफ से धन्यवाद जिन्होंने मेरी मदद की, हम सबकी मदद करना जारी रखेंगे'।

 
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि पेडनेकर ने रविवार को एक पोस्ट साझा कर बताया था कि, 'कोरोना के चलते 24 घंटे के अंदर वो अपने दो करीबियों को खो चुकी हैं जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है'। अभिनेत्री ने लिखा था, 'पिछले 24 घंटों में हमने दो लोगों को खो दिया है, जिन्हें हम प्यार करते थे। तीन की हालत गंभीर है'। 


 

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आगे भूमि ने लिखा, 'मैंने अपना पूरा दिन ऑक्सीजन और बेड्स की तलाश में गुजार दिया ,ताकि उन्हें बचा सकें। दुख के लिए कोई जगह नहीं। सिर्फ एक्शन। वाकई इसके खत्म होने का इंतजार नहीं किया जा सकता। प्लीज अपना छोटा सा योगदान दें'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि खुद भूमि पेडनेकर भी कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ गई थीं। हालांकि खुद को क्वारंटीन करके और तमाम दवाईयों का इस्तेमाल करते हुए भूमि ने खुद को ठीक कर लिया था। अब वो कोरोना वॉरियर बनकर लोगों को प्लाजमा डोनेट करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें