'भूत बंगला' में अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘भूत बंगला’ ने 12वें दिन कितना कमाया?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 11वें दिन 3.65 रुपये की कमाई की थी। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 121.40 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है, वीकएंड तक इस आंकड़े को शायद यह फिल्म छू ले।