फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मंगलवार को हुआ ‘भूत बंगला’ का भला? पांचवें दिन इतनी हुई कमाई; जानें अब तक का कुल कलेक्शन

Tue, 21 Apr 2026 08:22 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ के पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए पांच दिनों में कितना हो पाया फिल्म का कलेक्शन और आज हुई कितनी कमाई…
विज्ञापन
1 of 5
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की कमबैक फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। वीकेंड के बाद अब फिल्म वीक डेज में भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। हालांकि, उम्मीद से मुताबिक फिल्म की कमाई धीमी ही है। जानते हैं अब मंगलवार को ‘भूत बंगला’ का रहा कैसा प्रदर्शन?

विज्ञापन

2 of 5
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

पांचवें दिन की कमाई
‘भूत बंगला’ के पांचवें दिन की कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘भूत बंगला’ ने पांचवें दिन मंगलवार को 7.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। संभव है कि देर रात तक इन आंकड़ों में फेरबदल देखने को मिले। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिनों में सिर्फ 72.40 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

विज्ञापन

3 of 5
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला

‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

  • ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए जुटा लिए थे।
  • हालांकि, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 19 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
  • जबकि तीसरे दिन रविवार को भी ‘भूत बंगला’ को छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 23 करोड़ रुपए छाप डाले।
  • चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में फिर गिरावट आई है और महज 6.75 करोड़ रुपए तक ही हो पाई है।
  • अब पांचवें दिन फिल्म की कमाई में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है और 7.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

4 of 5
भूत बंगला वर्सेस डकैत और धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की है चुनौती

  • ‘भूत बंगला’ के सामने ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ जैसी फिल्में बनी हुई हैं।
  • ‘धुरंधर 2’ ने अपने 34वें दिन पांचवें मंगलवार को 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।
  • फिल्म की कुल कमाई अब 1118.64 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
  • वहीं मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ ने अपने 12वें दिन दूसरे मंगलवार को सिर्फ 30 लाख रुपए का कलेक्शन ही किया है।
  • 12 दिनों में ‘डकैत’ का कुल कलेक्शन सिर्फ 32.86 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
14 साल बाद वापस आई अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी
फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है। बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। फिर वही महल में अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे और सब कुछ होता है और नए-नए राज सामने आते हैं।

‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें