फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में खत्म हुआ 'भूत पुलिस' का शेड्यूल, इसलिए यादगार बन गए पहाड़ पर बीते दिन

Tue, 01 Dec 2020 07:31 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
भूत पुलिस की टीम - फोटो : instagram/jacquelinef143
फिल्म 'भूत पुलिस' की टीम ने इस फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों को एक खुशखबरी दी है। सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के सभी कलाकारों सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम ने इस फिल्म की शूटिंग का धर्मशाला शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। नवंबर महीने की शुरुआत में ही ये सभी कलाकार इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए मुंबई से हिमाचल प्रदेश गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए बहुत से फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए पहाड़ों को चुना। जाहिर है कि पहाड़ों में कोरोना वायरस का कहर इतना नहीं है जितना घनी आबादी वाले शहरों में चल रहा है। फिल्म 'भूत पुलिस' के निर्देशक पवन कृपलानी को अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश जगह ही अच्छी लगी। इसलिए, वह अपनी पूरी टीम के साथ एक प्राइवेट प्लेन लेकर मुंबई से सीधे हिमाचल पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/acquelinef143
फिल्म 'भूत पुलिस' का एक शेड्यूल खत्म होने की जानकारी सबसे पहले अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी। उन्होंने लिखा, 'भूत पुलिस का धर्मशाला शेड्यूल खत्म हो चुका है। यह समय बहुत अच्छा बीता। मैं पूरी टीम को बहुत याद करूंगी।' इसी तरह की एक पोस्ट करीना कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। सैफ अली खान तो सोशल मीडिया पर हैं नहीं इसलिए उनकी तरफ से यह काम करीना कपूर ने किया।

4 of 5
करीना, मलाइका, सैफ, जैकलीन - फोटो : इंस्टाग्राम
'भूत पुलिस' की टीम के धर्मशाला पहुंचने के कुछ दिनों के अंतराल पर करीना कपूर भी अपने बेटे तैमूर और अपनी दोस्त और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ धर्मशाला पहुंच गई थीं। लगभग एक हफ्ते का समय बिताकर मलाइका तो वापस मुंबई लौट आईं लेकिन करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ ही रह गईं। करीना ने धर्मशाला के उस रिजॉर्ट के कर्मचारियों के साथ एक फोटो साझा की है जिसमें वह ठहरी थीं। उन्होंने होटल के सभी कर्मचारियों को अच्छी सेवा देने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'भूत पुलिस' में अर्जुन कपूर भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने भी होटल के कर्मचारियों के साथ एक तस्वीर साझा करके उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। पवन कृपलानी के निर्देशन में चल रही यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी के बारे में निर्माताओं ने कोई खुलासा नहीं किया है। पवन इससे पहले 'रागिनी एमएमएस', 'फोबिया' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म शुरुआत में सैफ अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल के साथ घोषित हुई थी। लेकिन, बाद में फिल्म में सैफ तो रहे लेकिन फातिमा और अली को निकाल कर अर्जुन और जैकलीन को ले लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें