फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Day 3 Box Office: रविवार को 'भूल चूक माफ' पर टूटे दर्शक, अर्धशतक के करीब पहुंची फिल्म

Sun, 25 May 2025 08:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhool Chuk Maaf Day 3 Box Office Collection: फिल्म 'भूल चूक माफ' सिनेमाघरों में लगी है। आज रविवार को इसे तीन दिन पूरे हुए हैं। जानते हैं वीकएंड पर फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत मैडॉक की फिल्म 'भूल चूक माफ' इन दिनों सिनेमाघरों में सजी हुई है। हालांकि, इसकी थिएटर रिलीज टल गई थी। इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा था। हालांकि, अब जब फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है तो दर्शकों से इसे प्यार भी भरपूर मिल रहा है। तीन ही दिनों में यह अर्धशतक के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

2 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
ओपनिंग डे पर रही इतनी कमाई
फिल्म 'भूल चूक माफ' की निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने जब इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया तो पीवीआर आइनॉक्स और मैडॉक के बीच  विवाद पैदा हुआ और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। इसके बाद फिल्म को पहले सीधे थिएटर में रिलीज किया गया है। 23 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत की।
विज्ञापन

3 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
रविवार की छुट्टी का मिला फायदा
करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल शनिवार को दूसरे दिन इसमें काफी इजाफा हुआ और कलेक्शन  9.5 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार की छुट्टी का भी इसे भरपूर फायदा मिला है।

4 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
जल्द 50 करोड़ का आंकड़ा होगा पूरा
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और इजाफा होने की पूरी संभावना है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.5 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक जड़ देगी।

Kuberaa Teaser: धनुष की ‘कुबेर’ का टीजर रिलीज, बिना डायलॉग के भी छा गए नागार्जुन और रश्मिका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
दो हफ्ते बाद ओटीटी पर होगी रिलीज
फिल्म 'भूल चूक माफ' का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म की तीन दिनों की कमाई बजट को देखते हुए अच्छी मानी जाएगी। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ थिएटर में सिर्फ दो हफ्तों के लिए है। इसके बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म को 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें