फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Day 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'भूल चूक माफ' की सुस्त शुरुआत, जानिए पहले दिन कितने कमाए?

Fri, 23 May 2025 09:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhool Chuk Maaf Day 1 Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म 'भूल चूक माफ' आज 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितने कमाए?
विज्ञापन
1 of 5
भूल चूक माफ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कभी थिएटर रिलीज, कभी ओटीटी रिलीज, इसी सब उठा-पटक और कानूनी पचड़े के बाद आखिर आज शुक्रवार 23 मई को फिल्म 'भूल चूक माफ' का पदार्पण सिनेमाघरों में हो गया। करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। पहले दिन इस फिल्म ने दर्शकों को कितना आकर्षित किया? जानते हैं
विज्ञापन

2 of 5
भूल चूक माफ' - फोटो : यूट्यूब
पहले दिन रही सधी हुई शुरुआत
फिल्म 'भूल चूक माफ' को पहले सीधे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था और तारीख 9 मई तय थी। मगर, फिर मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। इसे लेकर मैडॉक फिल्म्स और पीवीआर आईनॉक्स के बीच कानूनी विवाद शुरू हुआ। आखिर तय हुआ कि 'भूल चूक माफ' थिएटर्स में रिलीज की जाएगी और आज यह रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन ठीकठाक शुरुआत कर ली है।

Bhool Chuk Maaf Review: ओटीटी पर रिलीज हो जाती तो ही अच्छा होता, जो भी इसे देखने थियेटर आया, उसकी भूल चूक माफ
विज्ञापन

3 of 5
भूल चूक माफ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'भूल चूक माफ' ने आज ओपनिंग डे पर 6.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया गया है। इस हिसाब से फिल्म ने औसत शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक कोई फिल्म अगर पहले दिन बजट का 10 फीसदी कमाती है तो इसे औसत माना जाएगा। 20 फीसदी कमाई पर अच्छी शुरुआत मानी जाती है।

4 of 5
राजकुमार राव की टॉप 5 ओपनर फिल्में - फोटो : अमर उजाला
टॉप 5 ओपनर में चौथा नंबर किया सुरक्षित
राजकुमार राव के करियर की टॉप 5 ओपनर फिल्मों में भी 'भूल चूक माफ' शामिल हो गई है। फिलहाल के आंकड़ों के हिसाब से इसने चौथा नंबर सुरक्षित किया है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि राजकुमार की बेस्ट ओपनर के खाते में जो पांच फिल्में शामिल हैं, उनमें से दो फिल्में उसकी हीरोइन की बदौलत चली हैं। जी हां, बात 'स्त्री' और 'स्त्री 2' की हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
राजकुमार राव की बेस्ट 5 ओपनर फिल्मों में 'स्त्री 2' पहले नंबर पर है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' दूसरे नंबर पर, 'स्त्री' तीसरे नंबर पर है। 'भूल चूक माफ' 6.38 करोड़ रुपये की कमाई के साथ चौथे नंबर पर है और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' पांचवे नंबर पर आ गई है। फिल्म भूल चूक माफ' में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, रघुवीर यादव और  विनीत कुमार भी अहम रोल में है। हालांकि, क्रिटिक्स से इसने खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म का जादू कैसा चलता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें