भूल भुलैया 3 ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले सप्ताहांत में शानदार कमाई
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाती हुई नजर आई हैं। दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही धमाल मचा रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 37 करोड़ और रविवार को 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 106 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।