फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 17: अब भी करोड़ों रुपये छाप रही भूल भुलैया 3,रविवार को तेज हुई कमाई की रफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 08:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन के किस्मत के सितारे एक बार फिर से बुलंदियों पर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 3 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने भी अहम भूमिका निभाई है। तीनों ही सितारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आइए जानते हैं कि 17 दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
पहले दिन से ही धांसू कमाई
भूल भुलैया 3 1 नवंबर को रिलीज की गई थी। बड़े पर्दे पर इस फिल्म का मुकाबला बड़े बजट में बनी फिल्म सिंघम अगेन से था, लेकिन इसके बाद भी कार्तिक अभिनीत इस फिल्म ने कमाल दिखाते हुए शानदार शुरुआत की। ओपनिंग डे पर ही  बजट से दोगुना से ज्यादा कमाई करते हुए इस फिल्म ने हिट होने के शुभ संकेत दे दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
पहला हफ्ता रहा शानदार
सप्ताहांत पर अच्छी कमाई के बाद इस फिल्म को वीकडेज में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। यही वजह है कि 150 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 158.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिग्गजों को भी हैरान कर डाला। 

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भी टिकी रही भूल भुलैया 3
दूसरे हफ्ते में भी भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी रही। आठवें दिन फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये, नौवें दिन 15.5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 16 करोड़ रुपये, 11वें दिन पांच करोड़, 12वें दिन चार करोड़ 25 लाख रुपये, 13वें दिन तीन करोड़ 85 लाख और 14वें दिन चार करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 58 करोड़ रुपये बटोर डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे सप्ताहांत में भी धमाल जारी
भूल भुलैया 3 का धमाल तीसरे सप्ताहांत में भी जारी रहा। शुक्रवार को इस फिल्म ने चार करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 16वें दिन फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये बटोरे। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 17वें दिन पांच करोड़ 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 230.92 करोड़ रुपये हो गई है।
Pushpa 2 Trailer: पटना में पुष्पा 2 के कार्यक्रम को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें