भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
दूसरा हफ्ता भी रहा शानदार
दूसरे हफ्ते में भी भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर देखने को मिला था। आठवें दिन इस फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख, नौवें दिन 15.5 करोड़, 10वें दिन 16 करोड़, 11वें दिन पांच करोड़, 12वें दिन चार करोड़ 25 लाख, 13वें दिन तीन करोड़ 85 लाख और 14वें दिन चार करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दूसरे हफ्ते में 58 करोड़ रही।