भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में धांसू कमाई
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन ही इस फिल्म ने अपनी लागत से दोगुनी से ज्यादा कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद भी टिकट खिड़की पर फिल्म के कारोबार का शानदार सफर जारी रहा। पहले दिन इस फिल्म ने 35.5 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़, छठे दिन 10.75 करोड़ और सातवें दिन नौ करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह 150 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने सात दिनों में 158.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला।