कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' करीब 2 महीने पहले रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को बेहतरीन रेस्पॉन्स मिला था। दर्शकों ने 'भूल भुलैया 2' को इतना पसंद किया कि ये फिल्म एक महीने के बाद भी सिनेमाघरों में धूम मचाती रही। 'भूल भुलैया 2' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की बेहतरीन सफलता के बाद निर्माता 'भूल भुलैया 3' बनाने की तैयारी में हैं।