'भूल भुलैया 3' की सफलता ने इस बात को साबित कर दिया है कि दर्शक अच्छे कंटेंट की ओर खींचे चले आते हैं। फिल्म ने अपनी लागत को काफी पीछे छोड़ने के साथ ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' को भी पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक आर्यन की इस मूवी ने सिनेमाघरों में 29 दिन पूरे कर लिए हैं। बीते दिनों आंकड़ों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, चार हफ्ते के बाद भी वीकएंड पर 'भूल भुलैया 3' को रफ्तार पकड़ते देखा गया है। आइए इसके 29वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-