भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'भूल भुलैया 3' का करिश्मा बरकरार
कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 3' टिकट विंडो पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे सप्ताह में गिरावट के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अद्भुत प्रदर्शन किया और 14 दिनों में 216.25 करोड़ रुपये की कमाई की। तकरीबन 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन अपनी लागत का 23 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था और दमदार शुरुआत की थी।