कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'भूल भुलैया 2' से कितना प्रॉफिट मिला
एक फैन ने कार्तिक से सवाल किया, ‘इस 150 करोड़ में से आपको कितना प्रॉफिट शेयर मिला है?' इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, '150 करोड़ में प्रॉफिट नहीं, फैंस का प्यार मिला। कोई नंबर उससे बड़ा नहीं होता।' वहीं, एक फैन ने कहा, 'जब आप देखते हो कि भूल भुलैया 2 हर जगह राज कर रही है, तो आपको कैसा लगता है?’ उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं एक शहजादा की तरह महसूस करता हूं।' बता दें कि कार्तिक की आने वाली फिल्म का नाम 'शहजादा' ही है। एक फैन ने कहा, 'इस साल एक और 100 करोड़ की फिल्म हो जाए? हैशटैग शहजादा'। इस पर कार्तिक ने कहा, 'शहजादा को ज्यादा चाहिए।'