भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चौथे शनिवार के बाद इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 167.72 करोड़ हो गया है और उम्मीद है कि आज ये फिल्म 170 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। आगे भी भूल भुलैया 2 के पास कमाई का बढ़िया मौका है, क्योंकि इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई है। हालांकि नुसरत भरूचा की जनहित में जारी इस शुक्रवार को रिलीज हुई है, लेकिन पहले दिन ही ये फिल्म दर्शकों पर खास प्रभाव डालने में सक्षम नहीं रही।