भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग
अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने मार्च महीने में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिसे साल 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग अब तक माना गया। ‘बच्चन पांडे’ के अलावा सिर्फ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ही ऐसी हिंदी फिल्म रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस साल 10 करोड़ रुपये या उससे ऊपर की कमाई की है। इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी में बनी फिल्म अब तक ‘द कश्मीर फाइल्स’ रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 252.90 करोड़ रुपये की कमाई की, हालांकि इसका पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 3.55 करोड़ रुपये ही रहा।