बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू अपनी फिल्म भोला को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग मिली थी, लेकिन अब फिल्म धीमी रफ्तार में कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। भोला में अजय ने जबरदस्त कैदी की भूमिका निभाई है। वहीं, तब्बू भी पुलिस के दमदार रोल में नजर आ रही हैं। तब्बू के रोल की हर कोई काफी तारीफ कर रहा है, लेकिन आपको बता दें कि तब्बू इससे पहले भी पुलिस की दमदार भूमिका में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी फिल्में हैं, जिनमें तब्बू ने सुपर कॉप की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन किया है।