फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: फिल्म 'आशिकी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट, खेसारी लाल और आम्रपाली फिर आए साथ नजर

Mon, 25 Oct 2021 03:33 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
खेसारी और आम्रपाली की फिल्म 'आशिकी' - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्में देखने का शौक अब सिर्फ यूपी-बिहार तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इन फिल्मों के चाहने वाले देश दुनिया में छाए हुए हैं। खासतौर से खेसारी और आम्रपाली की फिल्मों को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। माना जाता है कि जिस भी फिल्म में खेसारी होते हैं वह पहले से ही सुपरहिट होती है। यही वजह है कि खेसारी को फिल्म निर्माता मुंह मांगी रकम देने को तैयार होते हैं। वहीं लंबे समय से खेसारी और आम्रपाली की फिल्म 'आशिकी' का ट्रेलर आउट हो गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही इसे 10 लाख बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। 

एक्शन से भरपूर है ट्रेलर
भोजपुरी फिल्म 'आशिकी'  के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन के साथ साथ लोगों को खेसारी का लुक भी बेहद पसंद आ रहा है। खेसारी को इस फिल्म में लंबे बालों के साथ देखा जा सकता है।

आम्रपाली दुबे का छाया जादू
आम्रपाली दुबे की एक मुस्कान ही लोगों का दिल जितने के लिए काफी होती है। फिल्म के ट्रेलर में आम्रपाली हल्की हरे रंग की साड़ी और लाल जोड़े में खूबसूरत नजर आ रही हैं। ट्रेलर देखकर ही समझा जा सकता है कि फिल्म में रोमांस और एक्शन का डबल डोज होगा।

पराग पाटिल के निर्देशन में बन रही फिल्म 
इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे  के अलावा कुणाल सिंह और प्रकाश जैश हैं। इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। जबकि प्रस्तुति निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड से हो रही है। फिल्म के संगीतकार ओम झा और आर्या शर्मा हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें