फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Hit Song: खेसारी लाल के इन जबरदस्त गानों ने मचाया खूब गदर, ये रहे उनके पांच हिट सॉन्ग

Thu, 19 May 2022 02:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों के साथ ही जबरदस्द गानों के लिए भी जाने जाते हैं। फैंस को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर आप भी भोजपुरी के फैन हैं तो अपनी प्ले लिस्ट में खेसारी के इन गानों को शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव जाना-माना नाम हैं। एक अभिनेता होने के साथ ही खेसारी भोजपुरी के अच्छे गायक भी हैं। लोगों को उनकी फिल्मों के साथ ही गाने भी खूब पसंद आते हैं। उनका हर एक गाना रिलीज होने के बाद तेजी से वायरल होता है। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में और सफल गाने दिए हैं। तो चलिए यहां जानते हैं उनके पांच हिट सॉन्ग, जिनपर लोग पार्टियों में जमकर डांस करते नजर आते हैं। अगर आप भी भोजपुरी के फैन हैं तो अपनी प्ले लिस्ट में इन गानों को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

खेसारी लाल के हिट गाने
खेसारी लाल और शिल्पी राज यादव का गाया गाना 'ले ले आई कोका कोला ' लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने में पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक दिखाई गई है। वीडियो में खेसारी अपनी नाराज पत्नी को मनाते हुए दिखे थे। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। रिलीज होते ही ये गाना छा गया था।


खेसारी लाल और रितेश पांडे का सॉन्ग 'लवंडिया लंदन' से लाएंगे, लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुआ था। लोगों पर इस गाने का खूब खुमार देखने को मिला था और सोशल मीडिया पर भी इस गाने की रील जबरदस्त तरीके से वायरल हुईं थी। 


काजल राघवानी और खेसारी लाल का गाना 'सज के सवर के' भी लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने की लोकेशन को भी काफी अच्छा दिखाया गया है। ये खेसारी के हिट सॉन्ग में से एक है।


खेसारी लाल यादव का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'सईयां जी सबर करी' रिलीज होते ही छा गया था। लोगों को ये गाना खूब पसंद आया और कुछ ही दिनों में इसके व्यूज लाखों से भी ऊपर चले गए थे।  

विज्ञापन


खेसारी लाल का गाना दो घूंट रिलीज होते ही जबरदस्त हिट हुआ था। उनके साथ इस गाने में नम्रता मल्ला दिखाई दीं थीं। जिनकी अदाएं देख कर फैंस दीवाने गए गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें