khesari lal yadav
अपकमिंग फिल्म 'डमरू' में नजर आने वाले भोजपुरी स्टार खेसारीलाल का कहना है, 'हमारी भाषा हमारी मातृ भाषा है और कोई इसका अपमान करे, हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह भोजपुरी की अहमियत नहीं समझते, जबकि देश में भोजपुरी एक महत्वपूर्ण भाषा है। भोजपुरी भाषा का अस्तित्व उनकी फिल्मों से ज्यादा है। इसलिए हम कहना चाहते हैं कि भारत विविधताओं की देश है। इसलिए हमें सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्हें भी करना चाहिए। उन्हें किसी भाषा का अपमान करने का अधिकार नहीं है।