फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की बातों से तंग आ गए थे पवन सिंह, कहा- कूदकर जान दे दूं क्या?

Mon, 20 Dec 2021 09:02 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह दोनों ही आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों ने अपने अभिनय और सिंगिंग के दम पर भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई। हालांकि इन दोनों ये दोनों बेहतरीन कलाकार अपने जुबानी जंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। पवन सिंह ने एक मंच पर खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना ही उन पर तंज कसा था जिसका जवाब खेसारी लाल यादव ने लाइव आकर दिया।

दोनों के बीच छिड़ी जंग

दरअसल खेसारी लाल यादव ने काफी समय पहले पवन सिंह को ‘बुजुर्ग’ कहकर संबोधित किया था। हालांकि बाद में खेसारी लाल यादव ने अपने बयान पर सफाई दी। लेकिन दोनों के बीच तब तक दोस्ती में दरार आ चुकी थी और हाल ही में पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि आज वो जिस मुकाम पर हैं, मैं वहां पहले ही काम करके आ चुका हूं।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
खेसारी लाल यादव ने दिया था जवाब

पवन सिंह के इस बयान के बाद खेसारी लाल यादव ने भी उन पर ताना मारा। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कहा किसी भी कलाकार को दारू पीकर मंच पर इस तरह की बातचीत नहीं करनी चाहिए। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के इस विवाद पर आखिरकार भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने साझा किया किस्सा

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक मीडिया बातचीत के दौरान अपना और पवन सिंह का एक पुराना किस्सा साझा किया। निरहुआ ने कहा ‘एक बार मैं और पवन सिंह दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान खेसारी लाल यादव भी वहां पहुंच गए। खेसारी ने पवन से मिलने की जिद की तो उन्होंने कहा आ जाओ मिल लेते हैं। लेकिन जब खेसारी लाल यादव वहां आए तो उन्होंने पवन सिंह के सामने कहा मैं पानी के बीचो-बीच होटल बना रहा हूं।

4 of 5
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
पवन सिंह ने कहा कूदकर जान दे दूं

खेसारी लाल यादव की इस बात को सुनकर पवन सिंह खिड़की के नजदीक गए और उन्होंने कहा तू क्या चाहता है। मैं यहां से कूदकर अपनी जान दे दूं। पवन सिंह ने मजाक में खेसारी लाल यादव से कहा सब जानते हैं इस वक्त मेरे साथ बस खेसारी है। निरहुआ ने बताया खेसारी लाल यादव पवन सिंह को परेशान करने के लिए इस तरह की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के विवाद पर अक्षरा सिंह ने दी थी प्रतिक्रिया

निरहुआ के अलावा भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इनके विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। अक्षर ने अपनी बात की शुरुआत भोजपुरी की एक कहावत से की, जो आपस में विवाद पर थी। उन्होंने कहा, ‘इतना लाइव-लाइव क्या कर रहे हो आप लोग। आप लोग प्रूफ क्या करना चाहते हैं। आप हमेशा भोजपुरी के सम्मान की बात करते हैं लेकिन कौन से सम्मान की बात अभी कर रहे हैं। यहां का सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है कि चार दिन के आए लोग, जिनके एक दो गाने हिट होते हैं वो खुद को भगवान समझने लगते हैं और सब पर राज करने की कोशिश करते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें