फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने पूरा किया #BottleCapChallenge, वीडियो शेयर कर अक्षय के लिए कही ये बात

Sun, 07 Jul 2019 01:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निरहुआ - फोटो : instagram

इन दिनों सोशल मीडिया पर #BottleCapChallenge चल रहा है। इस चैलेंज में एक शख्स को गोल घूमते हुए सामने रखी बोतल के ढक्कन को खोलकर हटाना होता है, लेकिन बोलत नहीं गिरनी चाहिए। सेलेब्स एक दूसरे को इसका चैलेंज दे रहे हैं। हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ समेत कई सितारों ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

2 of 5
निरहुआ - फोटो : social media

लेकिन बॉलीवुड से होता हुआ ये चैलेंज भोजपुरी इंडस्ट्री में भी पहुंच चुका है। सुपरस्टार एक्टर और भाजपा नेता दिनेश लाल निरहुआ ने अक्षय कुमार से प्रेरणा लेकर इस चैलेंज को पूरा किया है। इस वीडियो को देख निरहुआ के फैंस हैरान हैं।

विज्ञापन

3 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ

इस हैरअंगेज वीडियो को शेयर करते हुए निरहुआ ने लिखा,'@akshaykumar सर आपके चैलेंज से प्रेरित होकर मैंने #bottlecapchallenge स्वीकार किया है। विश्वास कीजिए, मैंने इस तरह की किक आपकी फिल्मों को देखकर ही सीखी है और अब मैं इस चैलेंज के लिए पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को टैग करता हूं।
 

 

4 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ
निरहुआ के इस चैलेंज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट आ रहे हैं। यह चैलेंज पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रहा है, लोग बढ़- चढ़कर इस चैलेंज का हिस्सा बन रहे हैं और अपने वीडियो बनाकर इसे शेयर कर रहे हैं। अब तक इसके कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akhilesh yadav, nirahua - फोटो : Amar Ujala
बता दें पार्टी में शामिल होने के बाद से ही निरहुआ की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। निरहुआ बेशक अखिलेश यादव से हार गए हों लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ा है। अब उन्होंने आजमपुर के लोगों के लिए काम करने की बात कही है। इसके साथ ही भोजपुरी फिल्मों में भी उनका जलवा कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें