फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी स्टार अक्षरा ने शेयर की ब्रेकअप स्टोरी, कहा- पवन सिंह के लिए मैं पुलिसवालों से भीख मांगती थी

Fri, 02 Aug 2019 09:52 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshara singh - फोटो : social media
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी कभी सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त हिट हुआ करती थी । रील के साथ पवन और अक्षरा का रियल लाइफ रोमांस भी चला । जब पवन सिंह की शादी हुई तो दोनों का रिश्ता टूट गया । अब दोनों की लव स्टोरी गुजरे जमाने की हो चुकी है । हाल ही में अक्षरा सिंह ने पहली बार पवन को लेकर कई गहरे राज खोले । उन्होंने बताया कि किस तरह पवन की आंखों में वो खटकने लगी थीं । 
विज्ञापन

2 of 6
akshara singh - फोटो : social media
अक्षरा ने बताया कि पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था । वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं । अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था । वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं । ये बात सभी जानते हैं । एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे । 
विज्ञापन

3 of 6
akshara singh - फोटो : social media
'उस वक्त मैंने उनका साथ दिया । पवन एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे। उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिस वालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो । मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है । कई लड़कियों ने तो इनकी वजह से सुसाइड भी कर लिया । मैं अपने टैलेंट के दम पर यहां टिकी । इसी के लिए मेरे माता पिता ने भी सपना देखा था।'

4 of 6
akshara singh
'मेरे पैरेंट्स ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा । मैंने हमेशा इंसानियत को तवज्जो दी है। आज भी मैं किसी का बुरा नहीं सोचती हूं। हमारा रिलेशन एक बुरे नोट पर खत्म हुआ, लेकिन मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं कि उनकी तरह गंदगी फैलाऊं। जब हमारा रिलेशन खत्म हुआ, तब भी उनका कहना था कि जइहें कहाँ, मेरे बिना काम कैसे करेगी। जब मैंने काम शुरू किया, तो मुझे कई फ़ोन करवाए।'
विज्ञापन

5 of 6
pawan singh akshara singh
'मुझे जान से मारने की धमकी दी। बड़े-बड़े डायरेक्टर से प्रोजेक्ट छिनवाये लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अगर मुझमें टैलेंट है, तो मुझे आगे बढ़ने से भगवान के अलावा कोई भी रोक नहीं सकता है। वही हुआ। मैंने एक्टिंग के बाद गाना भी शुरू कर दिया और लोगों ने अपने प्यार और आशीर्वाद से मुझे एक्सेप्ट किया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshara singh
'इसके बाद उन्होंने अपनी कुछ बड़े म्यूजिक चैनल, गीतकार, संगीतकार जैसे लोगों पर मेरे साथ काम न करने का दवाब बनाया। मुझे इंडस्ट्री से आउट करने की साजिश आज भी कर रहे हैं। ऐसे में पानी सिर के ऊपर हो गया, जिस चीज को भुलाकर मैंने मूव ऑन किया था। वो आज कहनी पड़ी। वरना मैं तो किसी का भी बुरा कभी नहीं सोचती ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें