भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बतौर सिंगर भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाले दोनों कलाकारों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पवन और अक्षरा का नाम भोजपुरी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में भी शुमार है। दोनों की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोई भी गाना बस उनके नाम से ही सुपरहिट हो जाता है। हालांकि पिछले दो साल से ये जोड़ी एक दूसरे की सक्ल देखना भी पसंद नहीं कर रही।
विज्ञापन
2 of 5
पवन सिंह, अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
हाल ही में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का झगड़ा हुआ था इसके बाद से ही अक्षरा पवन सिंह पर जमकर अपना गुस्सा उतार रही हैं। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि ये जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आएगी। तभी तो सोशल मीडिया पर दोनों का एक रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है। अक्षरा और पवन सिंह का ये गाना 2017 में रिलीज हुआ था। फिल्म 'त्रिदेव' के गाने 'ओठलाली में रोटी' पर दोनों जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है।
विज्ञापन
3 of 5
अक्षरा सिंह, पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर काफी चर्चा में रहा। फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे तभी दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा। अक्षरा ने सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया था।
4 of 5
पवन सिंह, अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अक्षरा ने लाइव आकर पवन सिंह को खूब खरी खोटी सुनाई थी। अक्षरा ने कहा था ‘इतना लाइव-लाइव क्या कर रहे हो आप लोग। आप लोग प्रूफ क्या करना चाहते हैं। आप हमेशा भोजपुरी के सम्मान की बात करते हैं लेकिन कौन से सम्मान की बात अभी कर रहे हैं। यहां का सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है कि चार दिन के आए लोग, जिनके एक दो गाने हिट होते हैं वो खुद को भगवान समझने लगते हैं और सब पर राज करने की कोशिश करते हैं।'