देवी गीतों और अपने लव ट्रैक से लोगों का दिल जीतने वाले नीलकमल ने अपने नए टैलेंट से लोगों को रूबरू कराया है। नीलकमल ने हाल ही में गजल को रिलीज किया है, जिसे दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस गजल में वह श्वेता महारा के साथ नजर आए हैं। ‘बदनाम बेवफा’ एक दर्दभरी गजल, जिसके बोल भी बहुत शानदार हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक आशिक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की बेवफाई को खुद की गलती मानता है।
Bollywood Gossips: जब रामायण के लिए दारा सिंह ने छोड़ दिया था नॉन-वेज, दिलचस्प है ये किस्सा
'बदनाम बेवफा' गजल भोजपुरी नहीं हिंदी में हैं। वहीं, इसमें नीलकमल सिंह हारमोनियम बजाते हुए गजल गा रहे हैं, तो दूसरी ओर श्वेता महारा के साथ अपनी पुरानी यादों को याद कर रहे हैं। इसके के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और सिसिर पांडे ने इसे डायरेक्ट किया है। इस गजल को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के चैनल पर रिलीज किया गया है। आज कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से इस कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ, पहले एलिमिनेशन में बाहर हुई ये हसीना!