भोजपुरी इंडस्ट्री का आकार धीरे धीरे बड़ा हो रहा है। लाखों-करोड़ों चाहने वाले अपने भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स पर जान छिड़कते हैं। उनकी फिल्मों को पसंद करते हैं और हिट कराते हैं। भोजपुरी सितारों की बात करें तो आज के दौर में सबसे बड़ा नाम रवि किशन का है। भोजपुरी फिल्मों से निकलकर उन्होंने उन्होंने बॉलीवुड तक अपना मुकाम बनाया। उन्होंने तेरे नाम, जिला गाजियाबाद, एजेंट विनोद और मुक्केबाज जैसी 30 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। सिर्फ हिंदी और भोजपुरी ही नहीं उन्होंने मराठी, तेलुगु और कन्नड भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। अभिनय में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके रवि किशन ने संघर्ष का बड़ा दौर देखा है। वो जमीन से उठकर आस्मां के सितारे बने हैं। आइए आज बताते हैं आपको उनके संघर्ष के दिनों की कहानी, जब वो अपनी जमीन गिरवी रखकर बेटी को अस्पताल से लेकर आए थे।