भोजपुरी की पॉपुलर अदाकाराओं में से एक रानी चटर्जी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अपनी हमेशा ही दर्शकों को अपनी बेहतरीन अदाकारी से दीवाना बना देती हैं। बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों जहां अभिनेत्री ने अपनी नई फिल्म 'गैंगस्टर इन बिहार' का एलान किया था, वहीं हाल ही में रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर इसी फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।