फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स की वजह से डिप्रेशन से गुजर रही हैं रानी चटर्जी, परेशान होकर आत्महत्या करने की दी धमकी

Wed, 01 Jul 2020 07:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बहुत से लोग सोशल मीडिया के द्वारा परेशान भी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के पर किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि एक शख्स की वजह से वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही हैं और हिम्मत नहीं बची हैं। वह आत्महत्या भी कर सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक शख्स की तस्वीर और उसकी सोशल मीडियो पोस्ट भी साझा की है। इस शख्स का नाम धनंजय सिंह है। रानी चटर्जी ने परेशान होकर अपने पोस्ट में लिखा, 'डिप्रेशन से मैं बहुत ज्यादा अब परेशान हो चुकी हूं अक्सर मैं मजबूत और सकारात्मक बने रहने की बात करती हूं पर अब और नहीं हो पा रहा है। यह आदमी कई सालो से मेरे बारे में न जाने कितनी गंदी-गंदी बातें फेसबुक पर लिख रहा है।' 
विज्ञापन

3 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी चटर्जी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने बहुत नजरअंदाज करने की कोशिश की, मैंने कई लोगों से बात की पर सभी ने कहा कि नजरअंदाज करो पर मैं भी तो इंसान हूं। मैं मोटी हूं मैं बुढ़िया हूं या मैं कोई काम करती हूं तो यह इतनी भद्दी बातें लिखता है, लोग मुझे यह सब भेजते है और कहते है नजरअंदाज करो लेकिन मैं अब नहीं हो सकता।'
 

4 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'मैं कई सालों से इस बात को लेकर काफी परेशान हों चुकी हूं मानसिक तनाव से गुजर रही हूं। यह शायद चाहता है कि में अपनी जान दे दूं इसकी वजह से मेरी निजी जिंदगी में बहुत तनाव है। मुंबई पुलिस से ये मेरा अनुरोध है कि अगर मैं कुछ कर लेती ही तो इसका जिम्मेदार धनंजय सिंह होगा। मैंने साइबर सेल में भी इसकी शिकायत की थी पर वहां पर कहा गया कि इसने मेरा नाम नहीं लिखा है, पर में जानती हूं यह सिर्फ मेरे लिए लिखता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अपनो पोस्ट के आखिरी में रानी चटर्जी ने लिखा, 'इसके ऐसे पोस्ट पर लोग मेरा नाम लिख कर गंदी-गंदी गालियां लिखते हैं और यह उसके मजे लेता है। मैं हताश हो चुकी हूं अब हिम्मत नहीं बची, या तो मैं आत्महत्या कर लूं क्योंकि मैं बहुत बुरे डिप्रेशन से गुजर रही हूं इसकी वजह से कई सालो सें। अब और नहीं होता बर्दाश्त।' सोशल मीडिया रानी चटर्जी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: धर्मेंद्र को फिर याद आए पुराने दिन, सालों पुराना वीडियो साझा कर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें