फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने बयां किया अपने टूटे दिल का हाल, दोस्त को भी लगाई फटकार

Sun, 11 Sep 2022 05:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं, जिनकी वजह से वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैंस भी अपनी चहेती अभिनेत्री पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में रानी ने अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह टूटे दिल का हाल बयां करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
दरअसल, रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रानी रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के एक डायलॉग पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। रानी इस वीडियो में अपने टूटे दिल का हाल अपने दोस्त को बता रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रानी ने लिखा, 'क्या आपके पास है ऐसा दोस्त, बहुत समय बाद नो-मेकअप लुक। हैशटैग दिल की बात।'
 
विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इससे पहले रानी ने एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रानी शाहरुख खान और जूही चावला की फिल्म 'यस बॉस' के गाने 'एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे' पर लिप सिंक करती दिखाई दे रही हैं। पिंक कलर की ड्रेस में रानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने कैप्शन में इस गाने को स्पेशल बताया है। फैंस को अभिनेत्री का ये अंदाज काफी अच्छा लग रहा है और वह उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : insta
बता दें कि बीते दिनों रानी चटर्जी के 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लेने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि कुछ समय बाद ही अभिनेत्री ने साफ कर दिया था कि वह शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं, क्योंकि वह अपनी फिल्म में व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी नई फिल्म 'गैंगस्टर इन बिहार' की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म में उनके साथ लाल यादव, प्रमोद प्रेमी यादव, राखी मिश्रा और संजय पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें