फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: ब्रालेट पहन नम्रता ने मटकाई पतली कमर, अभिनेत्री के 'ओह माय गॉड' ने धड़काया फैंस का दिल

Sat, 06 Aug 2022 03:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नम्रता मल्ला - फोटो : social media
भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टाइलिश और बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार नम्रता मल्ला को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। भोजपुरी  फिल्मों से लेकर डांस वीडियोज और सोशल मीडिया पोस्ट्स तक नम्रता हर जगह दर्शकों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की यह अदाकारा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री को टक्कर दे सकती है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस ना सिर्फ बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपनी एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह ग्लैमरस डांस वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
नम्रता मल्ला - फोटो : social media
बोल्ड लुक में डांस करती दिखीं नम्रता
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में नम्रता मल्ला ने एक डांस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ब्रालेट पहने जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। वाइट कलर की पतली सी डोरी वाली ब्रालेट और पिंक कलर के शॉर्ट्स पहने एक्ट्रेस अपनी पतली कमर मटकाते हुए दिख रही हैं। इस डांस वीडियो में  नम्रता अपना टोन्ड फिगर भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 33 साल की उम्र में इतनी जबरदस्त फिटनेस की मालकिन नम्रता का वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनके डांस के साथ-साथ उनका बोल्ड लुक भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। उनके इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
नम्रता मल्ला - फोटो : social media
फैंस को खूब आया पसंद
नम्रता के इस नए डांस वीडियो को अभिनेत्री की फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। नम्रता के वीडियो पर फैंस कमेंट करने के साथ ही उनकी पोस्ट को जमकर लाइक भी कर रहे हैं। फैंस को अभिनेत्री की यह वीडियो काफी पसंद आ रही है और वह इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें हॉट बता रहा है, तो कोई अभिनेत्री को सुंदर बता रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'हॉट।' दूसरे ने लिखा,'खूबसूरत।' नम्रता अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी एक बेली डांस वीडियो शेयर की थी, जिसमें उनकी पतली कमर मटकता देख फैंस अभिनेत्री की खूबसूरती के कायल हो गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
नम्रता मल्ला - फोटो : social media
सोशल मीडिया सेसेंशन हैं नम्रता
बता दें कि नम्रता मल्ला भोजपुरी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वह अब तक कई भोजपुरी गानों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी गानों की वीडियो में अपनी हॉट और ग्लैमरस अदाओं से नम्रता ने लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाती हैं। नम्रता मल्ला के फैंस को उनके नए-नए अवतार बेहद पसंद आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें