भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां देशभर में अपनी अदाकारी और हुस्न के कारण मशहूर हो रही हैं। ये अभिनेत्रियां स्टाइल के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को खूब टक्कर देती नजर आती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक है मोनालिसा। मोनालिसा सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। अभिनेत्री अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से उनके नए पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। अपनी फैंस की इच्छा को पूरा करते हुए मोनालिसा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह एक बार फिर बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।